ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुकेश सहनी के आरोपों पर बीजेपी ने कहा.. वह हमारे भाई हैं, साथ मिलकर काम करेंगे

PATNA : बिहार विधानपरिषद चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से तिलमिलाए वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगा दिए. अब मंत्री मुकेश सहनी के आरोपों पर अब बीजेप

मुकेश सहनी के आरोपों पर बीजेपी ने कहा.. वह हमारे भाई हैं, साथ मिलकर काम करेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानपरिषद चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से तिलमिलाए वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगा दिए. अब मंत्री मुकेश सहनी के आरोपों पर अब बीजेपी ने जवाब दिया है. बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने मुकेश साहनी को भाई बता दिया है.पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि कहीं ना कहीं मुकेश सहनी मानते हैं कि वह एनडीए और नीतीश कुमार के साथ हैं तो उन्हें एनडीए के साथ मिलकर काम करना चाहिए.


मुकेश सहनी एनडीए के साथ काम करते आये हैं. उन्हें पता है कि एनडीए के हित में ही बिहार का हित है. अभी वह भले ही आवेश में हैं पर वह सोच समझकर निर्णय लेंगे. भाजपा हमेशा गठबंधन दलों का सम्मान करती है. वह तो हमारे भाई हैं, हम लोग का स्वाभाव धोखा देने का नहीं है.


पीठ में खंजर मारने के आरोप पर नितिन नवीन ने कहा कि मुकेश सहनी हमारे भाई हैं. पहले के गठबंधन में उनके साथ धोखा हुआ था. उनके पीठ में खंजर मारा गया था. शायद वह इसी घटना को बता रहे हो. मुकेश सहनी को सीट नहीं मिलने पर नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह बिल्कुल उचित है.


बिहार में बीजेपी के बूते मंत्री बनकर बैठे मुकेश सहनी ने रविवार को भाजपा पर खुला हमला बोला. मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी ने अभी उनकी पीठ में खंजर भोंका है, वह मेरी हत्या भी करा सकती है. बिहार विधानपरिषद की सीटों के बंटवारे पर एनडीए में फूट पड़ गई. वीआईपी और हम पार्टी को साइड कर दिया गया. मुकेश सहनी ने इसी को लेकर कल प्रेस कांफ्रेंस की थी. और बीजेपी पर बड़े आरोप लगाये थे.



टैग्स