ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

'मुकेश सहनी का करेंगे स्वागत ...', VIP चीफ के NDA में शामिल होने के सवाल पर बोले नीतीश के मंत्री ... विकास के लिए मिलकर करेंगे काम

PATNA : क्या सही में मुकेश सहनी एनडीए में शामिल होंगे? पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में यह सवाल काफी चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह महज यह है कि मुकेश सहनी से सोशल मिडिया पर

'मुकेश सहनी का करेंगे स्वागत ...',   VIP चीफ के NDA में शामिल होने के सवाल पर बोले नीतीश के मंत्री ... विकास के लिए मिलकर करेंगे काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : क्या सही में मुकेश सहनी एनडीए में शामिल होंगे? पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में यह सवाल काफी चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह महज यह है कि मुकेश सहनी से सोशल मिडिया पर अपनी तस्वीर बदल ली है और तिरंगा की तस्वीर लगाई है। इसके बाद यह कहा जा रहा है कि सहनी भी हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन कर रहे हैं और एनडीए में वापसी कर रहे हैं। इसके बाद अब इस मामले में बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने भी इशारों -इशारों में उनकी वापसी की बात कही है। 


बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जैसी परिस्थिति बनती दिख रही है, उससे लगता है कि मुकेश सहनी जल्द ही एनडीए में वापस आ जाएंगे।  अगर वह हमारे साथ आते हैं तो हम उनका जरूर स्वागत करेंगे लेकिन फैसला उनको लेना है। हम तो यही कहेंगे की वह एनडीए के साथ आ जाएं और बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करें। 


इसके आगे भाजपा ने कहा कि अगर वह हमलोगों के साथ आएंगे तो उनका हमलोग जरूर स्वागत करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को फैसला लेने का सभी को अधिकार है, लिहाजा एनडीए में आने का निर्णय उनको करना है। यदि वह आते हैं तो स्वागत करना हमारा काम है। हम उनका स्वागत करेंगे। 


उधर, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने और प्रस्तावित यात्रा को लेकर मंत्री प्रेम कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल की चर्चा क्यों नहीं करते हैं, उन्हें सिर्फ अभी का बिहार याद आता है. किस तरह से मुख्यमंत्री आवास से अपराधी लोगों से रंगदारी मांगते थे, इन घटनाओं का भी जिक्र उन लोगों के बीच जाकर करना चाहिए था या फिर उन घटनाओं को लेकर उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए थी।  बीजेपी नेता ने कहा कि वह कितनी भी यात्रा निकाल लें लेकिन उनको कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि जनता आरजेडी की असलियत जानती है।