ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मुकेश सहनी के पिता के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर, मांझी और चिराग समेत तमाम दलों ने दुख जताया

PATNA: वीआईपी चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। सहनी के पिता की हत्या की घटना को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में शोक

मुकेश सहनी के पिता के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर, मांझी और चिराग समेत तमाम दलों ने दुख जताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: वीआईपी चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। सहनी के पिता की हत्या की घटना को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर है। तमाम पार्टियों के साथ साथ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान ने घटना पर दुख जताया है।


केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, “विकासशील पार्टी के संरक्षक भाई श्री मुकेश सहनी जी के पिताजी की निर्मम हत्या बेहद निंदनीय है। दोषियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द से जल्द अपराधियों को चिन्हित कर उचित करवाई की जाएगी। मुकेश साहनी एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी और मेरी पार्टी की गहरी संवेदनाएं है”।


वहीं गया सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुकेश सहनी के पिता के निधन पर गहरा दुख जताया है। मांझी ने एक्स पर लिखा, “वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी जी के पिता की हत्या की सूचना से स्तब्ध हूं। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराया जाए। मैं और मेरी पार्टी इस दुख की घड़ी में हर तरह से मुकेश सहनी जी के साथ है”।


उधर, इस घटना के बाद पक्ष और विपक्ष के दलों ने भी गहरा शोक जताया है। आरजेडी, जेडीयू, बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी दलों ने इस दुखत घटना पर दुख जताया है और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है।