ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कुढ़नी में हार को भी जीत मानते हैं सहनी, बोले.. निषाद का वोट सन ऑफ मल्लाह के पास

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव का नतीजा आज सामने आ गया। बीजेपी ने इस चुनाव में जेडीयू को हराया। उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी विजयी

कुढ़नी में हार को भी जीत मानते हैं सहनी, बोले.. निषाद का वोट सन ऑफ मल्लाह के पास
Editor
2 मिनट

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव का नतीजा आज सामने आ गया। बीजेपी ने इस चुनाव में जेडीयू को हराया। उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी विजयी उम्मीदवार केदार गुप्ता को बधाई दी और कुढ़नी के सभी मतदाताओं का आभार जताया। मुकेश सहनी ने कहा कि इस चुनाव में वीआईपी को मिले वोट से तय हो गया कि निषादों का वोट निषाद के बेटा के ही पास है। 


नतीजे आने बाद मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी संघर्ष करने वाली पार्टी है और आगे भी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि कुढ़नी में एक तरफ सत्ताधारी गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ केंद्र वाली सरकार की पार्टी बीजेपी थी, इन दोनों के बीच वीआईपी को 10 हजार वोट मिलना बड़ी बात मानते हैं। सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव में वोट काटने के लिए निषाद समाज में आने वाले तीन लोगों को बतौर उम्मीदवार उतार दिया था, उन तीनों को भी निषाद समाज का वोट मिला है।


मुकेश सहनी ने कहा कि यह तय है कि निषाद का वोट निषाद के बेटों को ही मिला है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई पार्टी यह नही कह सकती कि उन्हें निषाद जाति का वोट  मिला। वीआईपी की हार को भी अपनी जीत बताते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि काशीराम कहा करते थे कि पहली बार चुनाव समझने के लिए, दूसरी बात हराने के लिए और तीसरे बार जीत दर्ज के लिए लड़ना चाहिए। सहनी के।मुताबिक यह बहुत बड़ी बात है कि मेरी अपील पर निषाद समाज का वोट सवर्ण समाज से उतारे गए उम्मीदवार को मिला। सहनी ने दावा करते हुए कहा कि 1990 के बाद लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के बाद मेरे अपील पर किसी समाज का वोट ट्रांसफर हुआ है।