ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री ददन पहलवान को पटना HC से बड़ी राहत, गिरफ्तार पर रोक

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉड्रिंग मामले में ददन यादव की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाई गयी है। ददन पहलवान उर्फ ददन यादव की अ

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री ददन पहलवान को पटना HC से बड़ी राहत, गिरफ्तार पर रोक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉड्रिंग मामले में ददन यादव की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाई गयी है। ददन पहलवान उर्फ ददन यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज की गयी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने उक्त आदेश दिया। बता दें कि राजद सरकार में ददन पहलवान मंत्री रह चुके हैं। 


ददन पहलवान पर ईडी ने आरोप लगाया कि अपराधिक गतिविधियों से हासिल पैसों से इन्होंने चल और अचल संपत्तियां अर्जित की है। इन्होंने अपने परिजनों के नाम पर पैसे बैंकों में जमा कराया है। ईडी के इन आरोपों को गलत ठहराते हुए ददन यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि यह उनके विरोधियों की साजिश है। 


उनके वकील का कहना था कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो कि ददन पहलवान मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं। वही राज्य सरकार ने ददन यादव की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया लेकिन सभी पक्षों की बातों को सुनने के बाद कोर्ट ने फिलहाल ददन यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ददन पहलवान को पटना हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। 


बता दें कि ददन पहलवान की पहचान बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेता की है। बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान  और उनके परिवार से जुड़े कई लोगों की करीब 68 लाख रुपये की संपत्तियों को अटैच किया था। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की थी। ईडी ने 7 जगहों पर जमीन, 7 लग्जरी गाड़ियां सहित कई संपत्तियों को अटैच किया था।