ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मोकामा विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, छोटे सरकार ही होंगे फैक्टर

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है. आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आगामी 14 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल

मोकामा विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, छोटे सरकार ही होंगे फैक्टर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है. आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आगामी 14 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे. मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें मोकामा सीट पर टिकी हुई हैं. क्योंकि ये इलाका बाहुबली विधायक रहे और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह का है. बिहार की दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और इसे लेकर चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है.



मोकामा विधानसभा सीट पर सबसे बड़ा चुनावी फैक्टर अनंत सिंह को ही माना जा रहा है. 6 नवंबर को नतीजे सामने आने हैं. लेकिन उसके पहले मोकामा में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म हो चुका है. मोकामा में कुल वोटर्स की तादाद 281000 से ज्यादा है. इनमें 147000 पुरुष वोटर और 132000 महिला वोटर्स शामिल है. 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की तादाद 42 साल के आसपास है. मोकामा विधानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 289 है.



आरजेडी के विधायक रहे अनंत सिंह की सदस्यता जाने के बाद मोकामा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. उनकी पत्नी नीलम देवी इस सीट से आरजेडी की कैंडिडेट होंगी. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पिछले दिनों हुई उनकी मुलाकात के बाद नीलम देवी की उम्मीदवारी पर मुहर लग चुकी है. केवल आधिकारिक ऐलान ही बाकी है दुर्गा पूजा के दौरान नीलम देवी मोकामा की जनता के बीच सक्रिय भी दिखी थी. वह लगातार पूजा पंडालों में देवी का दर्शन करती रहे और इस दौरान लोगों से आशीर्वाद भी मांगती रही. अनंत सिंह के वोटर्स उनके साथ इस चुनाव में भी सहानुभूति रख सकते हैं. इस बात की चर्चा राजनीतिक गलियारे में है. हालांकि सामने मुकाबले में कौन होगा इसको लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं है. जेडीयू अनंत सिंह उम्मीदवारी को लेकर बहुत सहज नहीं होगा. लेकिन इसके बावजूद महागठबंधन में आरजेडी के पाले में होगी गोपालगंज और मोकामा विधानसभा दोनों सीटों पर महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार का नाम साझा तौर पर किया जाएगा.

टैग्स