ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मोदी सरकार नहीं चाहती दरभंगा में बने AIIMS, बोले ललन सिंह ... BJP का मतलब जुमलेबाजी, बेकार में कर रहे तबाह

PATNA : बिहार के मुख्य विपक्षी दल और केंद्र की सत्तारूढ़ दल बीजेपी के करीब आधा दर्जन सांसद दरभंगा में एम्स बनाने की मांगों को लेकर राजभवन पहुंचे हैं। वहीं तक इस मामले में जदयू

मोदी सरकार नहीं चाहती दरभंगा में बने AIIMS, बोले ललन सिंह ... BJP का मतलब जुमलेबाजी, बेकार में कर रहे तबाह
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्य विपक्षी दल और केंद्र की सत्तारूढ़ दल बीजेपी के करीब आधा दर्जन सांसद दरभंगा में एम्स बनाने की मांगों को लेकर राजभवन पहुंचे हैं। वहीं तक इस मामले में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।ललन सिंह ने कहा है कि - बीजेपी के संसद को जहां मन करे वहां परेड करें। लेकिन, केंद्र की सरकार दरभंगा में एम्स नहीं बनाना चाहती है। बस उसपर राजनीति करनी है। 


दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार ने जो जमीन चिन्हित किया है वह जमीन सिक्स लाइन के किनारे है। एम्स तक जाने के लिए राज्य सरकार ने फोर लेन सड़क बनाने का भी निर्णय लिया है। मिट्टी  भराई के लिए 300 करोड़ रूपया स्वीकृत किया है। राज्य सरकार  तो हर समय चाहती है कि दरभंगा में एम्स बन जाए। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली जो जुमलेबाज सरकार है उसको काम करना ही नहीं है। 


ललन सिंह ने कहा कि -  दरभंगा में एम्स बनाने का निर्णय भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया था। मुख्यमंत्री जी की इच्छा थी जहां भी राज्य में पुराना मेडिकल कॉलेज है वहां एक नया एम्स बनाया जाए। इसी के तहत पटना में एम्स बनाया गया उसके बाद अब दरभंगा में बनाने की बात हमलोग कर रहे हैं। 


वहीं, कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के तरफ से लगाए जा रहे  आरोप को लेकर ललन सिंह ने कहा कि - कौन सा लॉयर ऑर्डर मैं यहां बैठा हूं आप मेरे सामने खड़े हैं आप मेरी हत्या कर दे हम आपकी हत्या कर दें तो कौन लॉ एंड ऑर्डर है।  उन्होंने कहा कि घटना हुई है हत्यारा पकड़ा जाएगा कानून व्यवस्था तो मणिपुर में खराब है, जहां 3 मई से हिंसा हो रही है।  प्रत्येक दिन हिंसा हो रही है हम जब वहां गए थे तो दोनों समुदाय में से एक भी समुदाय का विश्वास राज्य सरकार में नहीं है।  वहां की हालात बेकाबू है और नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं और कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं।  इन लोगों को थोड़ा सा भी लोक लज्जा रखना चाहिए। 


इसके अलावा लालू प्रसाद यादव जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने पर ललन सिंह ने कहा कि-  सीबीआई का काम है तबाह करना, परेशान करना।  केंद्र सरकार अपने पालतू तोता से यही कराती है। भाजपा ने लोगों ने एक वादा पूरा नहीं किया।  इन लोगों ने कहा था कि दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे नहीं दिया इन लोगों ने कहा था कि काला धन वापस लाएंगे नहीं किया यह लोग जुमलेबाज लोग क्या बोलेंगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो भी वादा किया है वह सभी बातों को आज तक उन्होंने पूरा किया है इन लोगों का काम है जुमला देना आज तक एक वादा इन लोगों ने पूरा नहीं किया नीतीश कुमार ने सभी वादा पूरा किया है। 


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा सम्मन दिए जाने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पालतू तोतों का इस्तेमाल करती है।  प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में जाकर 70000 करोड़ के घोटाले का मामला बताया था अब क्यों नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे वाशिंग मशीन का अविष्कार किया है।  जिसमें कल से काला आदमी घुसता है और 1 मिनट के अंदर में वह सफेद होकर निकल जाता है महाराष्ट्र में उसी वॉशिंग मशीन का उन्होंने अविष्कार किया है। हम प्रधानमंत्री से आपके माध्यम से आगरा करते हैं इस वाशिंग मशीन का मार्केटिंग पूरे दुनिया में कीजिए बहुत बिकेगा।