ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मोदी का ललन सिंह पर पलटवार, बोले- 2024 तक बिहार JDU मुक्त हो जाएगा

PATNA: बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के एक बयान पर पलटवार क

मोदी का ललन सिंह पर पलटवार, बोले- 2024 तक बिहार JDU मुक्त हो जाएगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के एक बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2024 आते ही बीजेपी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और देश भाजपा मुक्त हो जाएगा। 




सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बीजेपी तो नहीं लेकिन 2024 तक बिहार जेडीयू मुक्त जरूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी बिहार के तीन में से एक उपचुनाव भी नहीं जीत पायी, जिसका राज्य के बाहर कोई आधार नहीं और जिसे दिल्ली के बिहारी मतदाताओं ने भी नकार दिया, वह लाल किले पर झंडा फहराते का सपना देख रही है।



ललन सिंह पर पलटवार करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू को गुजरात में जीरो फीसद वोट मिले और दिल्ली महानगर परिषद के चुनाव में जिस पार्टी के सभी 22 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई, उसके नेता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में कौन स्वीकार करेगा?

टैग्स