ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मोदी जी की वजह से जवान होते हैं शहीद, बोले तेजप्रताप..पहले कहां कोई होता था शहीद, चुनाव आता है तब पुलवामा में हमला होता है

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तब पुलवामा में हमला होता है। नौजवान शहीद हो जाते है

मोदी जी की वजह से जवान होते हैं शहीद, बोले तेजप्रताप..पहले कहां कोई होता था शहीद, चुनाव आता है तब पुलवामा में हमला होता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तब पुलवामा में हमला होता है। नौजवान शहीद हो जाते है। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ऐसा नहीं होता। तेजप्रताप ने आगे कहा कि मोदी जी की वजह से जवान शहीद होते हैं। 


पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी बहन मीसा भारती के साथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग में शामिल होने के लिए तेजप्रताप यादव आए हुए थे। यह बैठक बेली रोड स्थित लालू गौशाला में हुई जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। तेजप्रताप ने कहा कि जहां-जहां मोदी जी जा रहे हैं वहां-वहां विरोध हो रहा है लेकिन इंडिया महागठबंधन की जीत तय है। मीसा भारती को भारी मत से जीताकर पाटलिपुत्र की जनता लोकसभा भेजेगी। 


उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसा झूठा पार्टी कोई नहीं है। जब चुनाव आता है तब पुलवामा में हमला होता है। नौजवान शहीद हो जाते है। जब चुनाव खत्म होता है यह सब बंद हो जाता है। मोदी जी केवल लोगों को लड़वाने का काम करते हैं और हिन्दू मुसलमान कराते रहते हैं। तेजप्रताप ने कहा कि शहीद किनके वजह से हुए ये मोदी जी की वजह से हुआ है। नहीं तो पहले कहां कोई शहीद होता था। 


पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि आरजेडी माफिया की पार्टी है इस पर तेजप्रताप ने जवाब देते हुए कहा कि कौन माफिया है और कौन डॉन है यह बिहार की जनता ही बताएगी। तेजप्रताप ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है और बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 




टैग्स