ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Modi Cabinet Meeting: अयोध्या-जानकी धाम के बीच बिछेगी रेलवे लाइन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर CM नीतीश ने की थी यह मांग

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली में गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइ

Modi Cabinet Meeting: अयोध्या-जानकी धाम के बीच बिछेगी रेलवे लाइन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर CM नीतीश ने की थी यह मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली में गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही नरकटिय़ागंज रेल लाइन के दोहरीकरण को भी स्वीकृति दे दी है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को माता जानकी धाम से जोड़ने के लिए रेलवे लाइन बिछाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले ही महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और रेलवे लाइन बिछाने की मांग की थी। आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने बिहार को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। 


नरकटियागंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण से नेपाल के साथ साथ पूर्वोत्तर भारत तक कनेक्टविटी बढ़ेगी। यात्री ट्रेनों के साथ साथ गुड्स ट्रेनों की सुविधा बहाल होगी। अगले लोकसभा चुनाव से पहले इन सारे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण को दिवाली और छठ का तोहफा दिया है।


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अयोध्या से मां सीता के जन्मस्थली सीतामढ़ी तक करीब 256 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया है। यह रेल लाइन नेपाल सीमा के आसपास होगी। जिससे मिथिलांचल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर जैसे शहर जुड़ेंगे। 4553 करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट को चार साल के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा-मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।


केंद्र सरकार के इस फैसले का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है। नीतीश कुमार ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "दिनांक 22.09.2024 को पत्र के माध्यम से मैंने आदरणीय प्रधानमंत्री जी से मॉ सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) हेतु रेल सम्पर्कता के संबंध में अनुरोध किया था। आज अयोध्या से मॉ सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी तक 4,553 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 256 किलोमीटर की रेल लाइन के दोहरीकरण का फैसला केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। यह फैसला स्वागतयोग्य है। इस रेल मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मॉ सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी। इसके लिये मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।