ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मोदी कैबिनेट के मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान: प्रधानमंत्री के मित्र हैं नीतीश कुमार, लौट कर हमारे पास आ जायें

PATNA: मोदी सरकार में केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. अठावले ने आज कहा है कि नीतीश कुमार हमारे यानि NDA के मित्र

मोदी कैबिनेट के मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान:  प्रधानमंत्री के मित्र हैं नीतीश कुमार, लौट कर हमारे पास आ जायें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मोदी सरकार में केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. अठावले ने आज कहा है कि नीतीश कुमार हमारे यानि NDA के मित्र हैं, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के भी मित्र हैं. उन्हें हमारे साथ चले आना चाहिये. रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रामदास अठावले पटना दौरे पर आये हुए हैं. पत्रकारों के सवाल के जवाब में आज उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर ये बड़ी बात कह दी.


पत्रकारों ने रामदास अठावले से विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर सवाल पूछा था. रामदास अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार ने इंडिया नाम का विरोध किया है.  उस गठबंधन में कोई दम नहीं है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को विपक्षी पार्टियों की मुंबई बैठक में नहीं जाना चाहिये. उन्हें हमारे पास लौट आना चाहिये.


रामदास अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र हैं. तभी पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के सिर्फ 42 विधायक जीते तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया. अठावले ने कहा कि हम नीतीश कुमार की कमी को महसूस करते हैं. वे हमारे मित्र हैं और विपक्षी गठबंधन में अब कोई उनकी बात सुन नहीं रहा है. इसलिए हमें लगता है कि उन्हें  मुंबई की बैठक में शामिल नहीं होना चाहिये.


अठावले ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में कोई दम नहीं है. वहां हर कोई प्रधानमंत्री पद का दावेदार है. अगले लोकसभा चुनाव में एनडीएल साढ़े तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतने आ रहा है. अठावले ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बेवजह का हंगामा कर रही हैं. मणिपुर के मसले पर सरकार संसद में चर्चा कराने को तैयार है. लेकिन विपक्षी पार्टियां उससे भाग रही है.