ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

MLC चुनाव में पप्पू यादव ने कांग्रेस से मांगी 5 सीट, फुल सपोर्ट करने की कही बात

PATNA: एमएलसी चुनाव में पप्पू यादव ने कांग्रेस से 5 सीटे मांगी है। रविवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव ने मीडिया को यह जानकारी दी। पप्पू यादव ने कहा कि जहा

MLC चुनाव में पप्पू यादव ने कांग्रेस से मांगी 5 सीट, फुल सपोर्ट करने की कही बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एमएलसी चुनाव में पप्पू यादव ने कांग्रेस से 5 सीटे मांगी है। रविवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव ने मीडिया को यह जानकारी दी। पप्पू यादव ने कहा कि जहां भी कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी जन अधिकार पार्टी समर्थन देगी। कांग्रेस के साथ मिलकर जाप पार्टी मजबूती के साथ एमएलसी चुनाव लड़ेगी। 


जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस से 5 सीटें मांगी है। सहरसा, पूर्णिया, छपरा, मुंगेर और वैशाली में जाप पार्टी का उम्मीदवार को उतारने की बात कही है। मुझे लगता है कि निश्चित रुप से कांग्रेस और जाप मजबूती के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे और जीत हासिल करेंगे। हम कांग्रेस को मदद पहुंचाएंगे किसी प्रकार को कोई सौदा नहीं होगा। पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति में लंबा चलने की जरूरत है अहंकार की जरूरत नहीं है। 


पप्पू यादव ने यह भी बताया कि माफियाराज, भ्रष्टाचार,अपराध व बेरोजगारी के खिलाफ जन अधिकार पार्टी कल यानी 7 मार्च को राजभवन मार्च करेगी। कल 20 हजार से ऊपर लोग सड़क पर उतरेंगे और महामहिम से गुहार लगाएंगे। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे। 


पप्पू यादव ने कहा कि माफियाओं से आजादी दिलाकर रहेंगे। एजुकेशन और हेल्थ सिस्टम में कोई कंपरमाइज नहीं रोजगार के मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाकर रहेंगे। पासी,मछुआरों,स्वर्णकार और व्यवसायियों की लड़ाई पप्पू यादव लड़ेगा। 


बेटियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए हम शहर में पप्पू बिग्रेड तैयार करेंगे। पप्पू बिग्रेड बेटियों और व्यवसायियों की सुरक्षा करने का काम करेगा। उन्होंने सरकार से हर व्यवसायियों को हथियार का लाइसेंस दिए जाने की बात कही। बिहार से व्यवसायी पलायन कर रहे है ऐसे में समाज सुधार से ज्यादा जरूरी व्यवसायियों और बेटियों की रक्षा करना है। 


टैग्स