ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

MLC चुनाव के लिए NDA उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 8वें कैंडिडेट की उम्मीद नहीं

PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के अंतिम दिन आज जेडीयू के उम्मीदवार अफाक अहमद और रविंद्र सिंह के साथ साथ बीजेपी के उम्मीदवार अनि

MLC चुनाव के लिए NDA उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 8वें कैंडिडेट की उम्मीद नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के अंतिम दिन आज जेडीयू के उम्मीदवार अफाक अहमद और रविंद्र सिंह के साथ साथ बीजेपी के उम्मीदवार अनिल शर्मा और हरि सहनी ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद समेत एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे हैं. 


7 सीटों के लिए हो रहे चुनाव पर साथ में उम्मीदवार मैदान में आ गए हैं. अब इनके नामांकन पत्रों की जांच होगी. आज नामांकन की समय सीमा खत्म होने के तक अगर आठवीं उम्मीदवार का नामांकन दाखिल नहीं हुआ तो निर्विरोध निर्वाचन तय है. हालांकि कांग्रेस के रुख को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि आठवां उम्मीदवार मैदान में नहीं आएगा.


आपको बता दें, बिहार विधान परिषद की 7 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन एनडीए के उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल करेंगे. आज 11: 30 बजे जेडीयू के उम्मीदवार अफाक अहमद और रविंद्र सिंह अपना नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे. बीजेपी उम्मीदवार अनिल शर्मा और हरी सहनी भी लगभग इसी वक्त विधानसभा पहुंचने वाले थे लेकिन हरि सहनी को पहुंचने में देर हो गई.