ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मेले में गुम हो गयी थी चिराग पासवान की कीमती अंगूठी, सब्जी वाले ने घर आकर वापस लौटाया

PATNA: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान आज तब हैरान रह गये जब उन्हें उनके पटना ऑफिस में फुलवारीशरीफ से एक सब्जी बेचने वाला का कॉल आया. कॉल करन वाले ने कहा कि उसे एक अंगू

मेले में गुम हो गयी थी चिराग पासवान की कीमती अंगूठी, सब्जी वाले ने घर आकर वापस लौटाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान आज तब हैरान रह गये जब उन्हें उनके पटना ऑफिस में फुलवारीशरीफ से एक सब्जी बेचने वाला का कॉल आया. कॉल करन वाले ने कहा कि उसे एक अंगूठी मिली थी. उसने चिराग पासवान की तस्वीरों में उन्हें वह अंगूठी पहने देखा था. उसे लग रहा है कि जो अंगूठी उसे मिली है वह चिराग पासवान का ही है. वाकई चिराग पासवान की अंगूठी गुम हो गयी थी। अंगूठी को लेकर नाउम्मीद हो चुके चिराग पासवान को इस फोन कॉल ने हैरान कर दिया।


दो दिन पहले गुम हुई थी अंगूठी

दरअसल 22 अप्रैल को चिराग पासवान पटना के फुलवारीशरीफ में बाबा चौहरमल मेला में पहुंचे थे. वहां भारी भीड़ थी. लोग की भीड़ में चिराग की अंगुली से रत्नजड़ित सोने की अंगूठी गिर गयी. जब लोगों की भीड़ के बीच चिराग बाहर निकले तो पता चला कि उनकी अंगूठी गिर गयी है. लेकिन उस मेले में एक छोटी अंगूठी को ढ़ूढ़ पाना संभव नहीं था।


आज सुबह फुलवारीशरीफ से चिराग पासवान के पटना स्थिति आवास सह कार्यालय में सब्जी विक्रेता का कॉल आया. उसने कहा कि उसे एक अंगूठी मिली है. सब्जी विक्रेता ने बताया उसने चिराग पासवान की तस्वीरों में उन्हें वह अंगूठी पहने देखा है. उसके बाद चिराग पासवान ने सब्जी विक्रेता को अपने घर पर बुलवाया. सब्जी विक्रेता पूरे परिवार के साथ चिराग के घर पहुंचा. उसने चिराग को अंगूठी लौटायी।


बाद में चिराग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने तो ये सुन रखा था कि मेले में बच्चे गुम हो जाते हैं तो वापस नहीं मिलते. यहां तो उनकी अंगूठी वापस मिल गयी. उन्हें अंगूठी वापस मिलने से ज्यादा खुशी इस बात की है कि उनका समाज इमानदार है. वह मुझे अपने परिवार समझता है।


टैग्स

संबंधित खबरें