ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

मतदाता सूची में बदलाव या नाम जुड़वाना हुआ आसान, 30 नवंबर तक करा सकते हैं यह काम

PATNA: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक पटना के हिंदी भवन में हुई। इस बैठक में मतदाता सूची को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों पर च

मतदाता सूची में बदलाव या नाम जुड़वाना हुआ आसान, 30 नवंबर तक करा सकते हैं यह काम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक पटना के हिंदी भवन में हुई। इस बैठक में मतदाता सूची को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गयी। मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने या हटवाने को लेकर अब 7 और 21 नवंबर को अभियान चलाया जाएगा।


मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर 30 नवंबर तक दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। nvsp.in के माध्यम से नए मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से मतदाता सूची में नाम जुड़वाना आसान होगा। 


गौरतलब है कि पटना जिले में 48 लाख 13 हजार 235 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 25 लाख 25 हजार 658 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 22 लाख 87 हजार 404 है। हिन्दी भवन में हुई इस बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बातें रखी। उनका कहना था कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम जुड़े इसकी कोशिश की जानी चाहिए। 


वही डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि अब नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किसी तरह की शिकायत यदि हो तो इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाए गये हैं और एक टॉल फ्री नंबर 1950 भी जारी किया गया है। डीएम ने कहा कि किसी भी योग्य व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में अब परेशानी नहीं होगी। 


टैग्स