ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राम मंदिर निर्माण की शुरुआत से खुश हैं चिराग, खुद को बताया माता सबरी का वंशज

DELHI : 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होने जा रही है। मंदिर निर्माण की शुरुआत से एलजीपी अध्यक्ष चिराग पासवान भी गदगद हैं। चिराग पासवान ने राम मंदिर निर्मा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होने जा रही है। मंदिर निर्माण की शुरुआत से एलजीपी अध्यक्ष चिराग पासवान भी गदगद हैं। चिराग पासवान ने राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी भावना व्यक्त की है। 


चिराग में खुद को माता शबरी का वंशज बताते हुए कहा है कि भगवान राम का मंदिर मेरे जीवनकाल में बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मंदिर निर्माण ना सिर्फ मानव जाति बल्कि समस्त जीव जंतु, पशु पक्षी के लिए खुशी और आत्मसंतुष्टि की बात है। चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वंचित वर्ग से आने वाली गुरु मतंग शिष्य और श्रीराम के परम भक्त माता शबरी का वंशज होने के नाते मेरा यह सौभाग्य है कि मेरे जीवनकाल में पुनः मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।


राम मंदिर निर्माण को लेकर चिराग पहले भी अपने विचार रख चुके हैं इसके पहले चिराग पासवान ने कहा था की कई वर्षों के बाद भगवान राम के मंदिर का निर्माण अयोध्या में होने जा रहा है।मंदिर निर्माण ना सिर्फ़ मानव बल्कि समस्त जीव-जंतु पशु-पक्षी के लिए ख़ुशी और आत्मसंतुष्टि की बात है।भगवान राम को देश जाति मजहब में नहीं बांधा जा सकता है भगवान राम समस्त जीव-जंतु के लिए पथ प्रदर्शक है।

टैग्स