ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विभाग मिलने पर बोले मंत्री संतोष सुमन..डिपार्टमेंट सब एक होता है, काम करने की जरूरत है

PATNA: बिहार सरकार के मंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन शनिवार की शाम दिल्ली से पटना लौटे। आज उन्हें दो विभाग सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित ज

विभाग मिलने पर बोले मंत्री संतोष सुमन..डिपार्टमेंट सब एक होता है, काम करने की जरूरत है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के मंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन शनिवार की शाम दिल्ली से पटना लौटे। आज उन्हें दो विभाग सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। पटना लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और मिले विभाग के संबंध में अपनी राय रखी। 


उन्होंने कहा कि नया विभाग मिला है जाकर देखते हैं क्या है? लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि जो जवाबदेही मिली है उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। विभाग सब एक होता है काम करने की जरूरत होती है।


मीडिया ने पूछा कि हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी एक और मंत्री पद की मांग रहे थे। इस पर क्या कहना है? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए संतोष सुमन ने कहा कि यह उनका अपना एक व्यक्तिगत राय है। उन्होंने पार्टी के लिए एक और पद मांगा है। हर व्यक्ति चाहता है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी मौका मिले। आज मुझे जो भी मिला है इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं। संतोष सुमन ने आगे कहा कि हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ रहेंगे। 


तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि बिहार में खेला होना बाकी है मीडिया के इस सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव खिलाड़ी है खेला करे लेकिन हम समझते हैं कि उनका चलने वाला नहीं है जीरो पर आउट हो चुके हैं अब दोबारा उनको मौका मिलने नहीं जा रहा है।