ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मंत्री सुरेश शर्मा कमेटी गठन की बात से पलटे, कहा - सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक के बाद होगा कोई फैसला

PATNA : पटना में जलजमाव के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठन का एलान करने वाले नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा अपने बयान से पलट गए हैं। मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि जलजमाव और आपदा को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में जलजमाव के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठन का एलान करने वाले नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा अपने बयान से पलट गए हैं। मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि जलजमाव और आपदा को लेकर सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक के बाद ही किसी कमेटी के गठन पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आज ही कहा था कि पटना में जलजमाव के कारणों की जांच के लिए कोई कमेटी नहीं बनाई गई है। सुशील मोदी ने इसे अफवाह बताया था। 


डिप्टी सीएम सुशील मोदी के इस बयान के बाद मंत्री सुरेश शर्मा भी कमेटी गठन के फैसले से पलट गए हैं। सुरेश शर्मा ने कल ही तीन सदस्यीय कमेटी के गठन की बात कही थी। इस कमेटी में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार, बुडको के प्रबंध निदेशक अमरेंद्र प्रताप प्रसाद सिंह और पटना नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार पांडे को शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि जांच कमेटी में इन अधिकारियों को शामिल करने से उपमुख्यमंत्री खासे नाराज हैं। 


मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि अब सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक के बाद जांच कमेटी पर कोई फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि नीतीश कुमार 14 अक्टूबर को पटना में जलजमाव और ड्रेनेज सिस्टम पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। दरअसल मंत्री सुरेश शर्मा ने आनन-फानन में जिन अधिकारियों को जांच कमेटी में शामिल किया उनके ऊपर ही पटना को जलजमाव से बचाने की जवाबदेही थी। ऐसे में सरकार के लगातार फजीहत हो रही थी लिहाजा अब डिप्टी सीएम की नाराजगी के बाद मंत्री सुरेश शर्मा भी अपने फैसले से पलट गए हैं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता