ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मंत्री की कुर्सी मिलने से पहले ही बौखलाए मांझी : मीडिया पर भड़कते हुए बोले- ये लोग अब मारपीट के बाद ही हटेंगे

PATNA : बिहार की गया (सु) लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अब जीतनराम मांझी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं। रविवार की शाम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने

मंत्री की कुर्सी मिलने से पहले ही बौखलाए मांझी : मीडिया पर भड़कते हुए बोले- ये लोग अब मारपीट के बाद ही हटेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार की गया (सु) लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अब जीतनराम मांझी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं। रविवार की शाम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी कैबिनेट के तमाम मंत्रियों के साथ-साथ जीतनराम मांझी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, मंत्री की कुर्सी मिलने से पहले ही मांझी मीडिया पर बौखला गए और पत्रकारों के साथ मारपीट करने की बात करने लगे।


दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार में जीतनराम मांझी को कपड़ा मंत्रालय की अहम जिम्मेवारी दिए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जीतनराम मांझी यह मंत्रालय मिलने से खुश नहीं हैं और किसी बड़े मंत्रालय चाह रखते हैं। जीतनराम मांझी की नाराजगी उस वक्त सामने आ गई जब दिल्ली में मीडिया ने उनसे मोदी कैबिनेट में मंत्री पद मिलने से जुड़ा सवाल पूछ लिया।


नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री बनने वाले सांसदों को अमित शाह के आवास पर चाय के लिए बुलाया गया है। मनचाहा मंत्रालय नहीं मिलने से नाराज मांझी जब अमित शाह के आवास पर जा रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया और पूछने लगे कि उन्हें कौन सा मंत्रालय मिल रहा है। मीडिया के सवाल सुनकर मांझी भड़क गए और उन्हें वहां से हटने को कहा। लेकिन जब मीडियाकर्मी नहीं हटे तो मांझी ने कहा कि अब इन लोगों को मारा-पीटा जाएगा तभी अच्छा रहेगा।


मांझी की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उनका कहना था कि मंत्री की कुर्सी मिलने से पहले ही मांझी बौखलाहट में आ गए हैं। बता दें कि एनडीए में शामिल जीतनराम मांझी की पार्टी हम को गया की सिर्फ एक सीट मिली है। गया सीट से जीतकर जीतनराम मांझी पहली बार सांसद बने हैं और महज एक सांसद के बल पर उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री पद मिलने जा रहा है। लेकिन मंत्री बनने से पहले ही मांझी के तेवर बदल गए हैं।