ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

‘लालू फैमिली हो या शिबू सोरेन का परिवार.. ये सभी लुटेरे हैं’ : मंत्री के पीए के ठिकानों से 25 करोड़ मिलने पर NDA का डबल अटैक

PATNA : झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने के बाद इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। ईडी

‘लालू फैमिली हो या शिबू सोरेन का परिवार.. ये सभी लुटेरे हैं’ : मंत्री के पीए के ठिकानों से 25 करोड़ मिलने पर NDA का डबल अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने के बाद इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। ईडी की छापेमारी में मंत्री के पीए के ठिकानों से इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद बिहार में भी इसे लेकर सत्ताधारी दल हमला बोलने लगे हैं।


दरअसल, रांची के सेल सिटी समेत कुल 9 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। बरामद कैश 25 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।


मंत्री के करीबी के घर से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ये सभी लुटेरे हैं। लालू प्रसाद का परिवार हो या झारखंड में शिबू सोरेन का परिवार! ये लोग देश को लूटने वाले हैं और लुटने वालों पर जब सरकार कार्रवाई करती है तो उनको दर्द तो होगा ही।


वहीं जेडीयू के विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ने कहा कि देखने वाली बात यह है कि किस लेबल पर लोग पैसा कमाकर क्या करते रहे हैं। इससे पहले भी झारखंड में ऐसी घटना सामने आई थी। कितना बड़ा कैश पकड़ा गया था। इसका मतलब है कि विपक्ष के जो लोग किस स्केल पर गलत तरीके से पैसा कमाकर चुनाव में उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। सबकुछ स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। देश की जनता भी सबकुछ देख रही है और इस चुनाव में उनका हिसाब करेगी।