ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, मुकेश सहनी आगे मंत्री रहेंगे या नहीं यह BJP तय करेगी

PATNA: वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अब अपनी ही पार्टी में अकेले हो गए हैं। पार्टी के तीनों विधायक अब बीजेपी में शामिल हो गये हैं। मुकेश सहनी को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने

मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, मुकेश सहनी आगे मंत्री रहेंगे या नहीं यह BJP तय करेगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अब अपनी ही पार्टी में अकेले हो गए हैं। पार्टी के तीनों विधायक अब बीजेपी में शामिल हो गये हैं। मुकेश सहनी को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वे बीजेपी के कोटे से मंत्री बने थे। मुकेश सहनी आगे मंत्री रहेंगे या नहीं यह बीजेपी तय करेगी। मुकेश सहनी युवा नेता हैं लेकिन राजनीति में धैर्य जरूरी होता है। मुकेश सहनी ने संयम नहीं बरता जिसका नतीजा आज सबके सामने है।


बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों का बंटवारा हुआ था। मुकेश सहनी बीजेपी की तरफ से एडजस्ट हुए थे जबकि जीतनराम मांझी को जेडीयू ने एडजस्ट किया था। बीजेपी और मुकेश सहनी के बीच का यह अंदरुनी मामला है इसमें जेडीयू से कोई मतलब नहीं है कि हम इसमें कुछ कह सके। 


मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अच्छे नेता हैं इसमें कोई दो मत नहीं है। वे लंबे समय से अपने समाज के लिए प्रयासरत हैं लेकिन पॉलिटिक्स में बहुत कुछ 2 प्लस 2 फोर नहीं होता। राजनीति में एडजस्ट करना पड़ता है और पेशेन्स भी रखना पड़ता है। खुद इंदिरा गांधी कहती थी कि पॉलिटिक्स में 3P होना बहुत जरूरी है। 3P यानि प्रजेन्स, पेशेंस और पॉलिटिक्स का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। मुकेश सहनी ने पेशेंस नहीं बरता जिसका नतीजा आज सबके सामने हैं।





टैग्स