ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को भेजा नोटिस, बोले- माफी मांगे नहीं तो करेंगे केस

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है। अशोक चौधरी ने कहा है कि तेजस्वी यादव माफी मांगे नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई को बाध्य ह

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है। अशोक चौधरी ने कहा है कि तेजस्वी यादव माफी मांगे नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई को बाध्य होंगे।  

बिहार सरकार के मंत्रीअशोक चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि समाज और मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष ने जो हरकत की है, मैं उसके जवाब में लीगल नोटिस भेज रहा हूं। नेता प्रतिपक्ष जनता से या तो माफी मांगे अन्यथा हम कानूनी रूख अख़्तियार करने को बाधित होंगे।

मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को भेजा नोटिस, बोले- माफी मांगे नहीं तो करेंगे केस

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के एक अन्य मंत्री अशोक चौधरी पर गंदी भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। तेजस्वी ने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए भवन निर्माण मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी पर गाली देने का इल्जाम लगाते हुए राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था। तेजस्वी ने कहा कि राज्य सरकार हमें दिन भर गालियां दिलवाए, लेकिन विधि व्यवस्था ठीक कर उद्योग, नौकरी, श्रमिकों को रोजगार, सम्मान और राशन जरूर दिलाए।


इस पर जदयू नेता व मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव को तो पढ़ने-लिखने से कभी मतलब रहा नहीं है, वे नौवीं फेल है। लिहाजा उनके पास बोलने के लिए कोई अच्‍छा शब्‍द ही नहीं है। इसलिए वे अनाप-शनाप व मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि वीडियो को एडिट कर ट्वीट किया गया है। यह वीडियो घोटाला है। तेजस्वी ने बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। फर्जीवाड़ा ही उनकी पूंजी है।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता