ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मनोज झा को साथ लेकर पटना में सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव: ठाकुरों वाली कविता पर मनोज झा को शाबासी?

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव संभवतः पहली दफे अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा को साथ लेकर पटना के सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे. ये कार्यक्रम पटना नगर निगम का थ

मनोज झा को साथ लेकर पटना में सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव: ठाकुरों वाली कविता पर मनोज झा को शाबासी?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव संभवतः पहली दफे अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा को साथ लेकर पटना के सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे. ये कार्यक्रम पटना नगर निगम का था, जो तेजस्वी यादव के विभाग नगर विकास विभाग के अधीन आता है. इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद को न्योता नहीं था. लेकिन तेजस्वी यादव अपने राज्यसभा सांसद मनोज झा को साथ लेकर पहुंचे, उन्हें अपने बगल में बिठाये रखा. शायद ये मैसेज देने की कोशिश की गयी कि ठाकुरों वाली कविता पढ़ने वाले मनोज झा को पार्टी का पूरा समर्थन है.


दरअसल पटना नगर निगम ने फ्लाई ओवर के नीचे पार्क और बैडमिंटन कोर्ट बनवाया है. विधानसभा के पास फ्लाई ओवर के नीचे इसका निर्माण किया गया है. इसका उद्घाटन डिप्टी सीएम के साथ साथ नगर विकास मंत्री का काम देख रहे तेजस्वी यादव से कराया गया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव अपने सांसद मनोज झा को साथ लेकर पहुंचे. 


कार्यक्रम का नगर निगम का था, जिसमें पटना की प्रथम महिला यानि मेयर सीता साहु भी मौजूद थीं. कार्यक्रम आयोजकों ने तेजस्वी यादव औऱ मेयर सीता साहु के अगल बगल में बैठने का इंतजाम किया था. लेकिन तेजस्वी यादव ने मनोज झा को अपने पास में बिठाया. मेयर को आगे खिसका दिया गया. 


हालांकि ये कार्यक्रम चंद मिनटों का था, लेकिन तेजस्वी यादव ने मैसेज दे दिया. संसद में ठाकुरों वाली कविता पढ़ने वाले मनोज झा को पार्टी का पूरा समर्थन है. वैसे तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव मीडिया के सामने भी ये कह चुके हैं कि मनोज झा ने कुछ गलत नहीं कहा है. वैसे, सवाल ये उठ रहा है कि जब मनोज झा को पार्टी का पूरा समर्थन हासिल है तो उनके खिलाफ सबसे पहले मोर्चा खोलने वाले राजद के विधायक चेतन आनंद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. तेजस्वी यादव से मीडिया ने चेतन आनंद पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को ही सवाल पूछा था तो वे इसे टाल गये थे. तेजस्वी ने कहा था कि पार्टी फोरम पर चर्चा होगी.


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता