ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

manmohan singh : राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद CM नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' स्थगित, मुजफ्फरपुर में होना था कार्यक्रम

डॉ मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. लेकिन उनके प्रधानमंत्री बनने का लालू यादव ने विरोध किया था. इसका कारण भी बड़ा खास था क्योंकि लालू उस समय किसी और कांग्रेसी नेता को देश का पीएम देखना चाहते थे.

 manmohan singh : राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद CM नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' स्थगित, मुजफ्फरपुर में होना था कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया है। मनमोहन सिंह साल 2004 से साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इनके निधन के बाद देश भर में 7 दिनों तक  राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। इसके बाद अब जो अहम खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' स्थगित कर दिया गया है। 


बिहार के सीएम नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' को लेकर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए मुख्यमंत्री की 27 एवं 28 दिसंबर की प्रगति यात्रा स्थगित की जाती है। इससे पहले यह तय था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा को लेकर आज (27 दिसंबर) मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। यहां वे नरौली पंचायत के पंचायत भवन का निरीक्षण करेंगे. साथ ही शहर में हो रहे विकास कार्यों का मुआयना करेंगे।  लेकिन, अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन होना बताया गया है। 


वहीं, इससे पहले मनमोहन सिंह के निधन के बाद सीएम नीतीश बीती रात ट्वीट कर अपनी संवेदना जाहिर किया था और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।  


बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Passes Away) का 26 दिसंबर, 2024 दिन बृहस्पतिवार को निधन हो गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को आज शाम अचानक बेहोश होने के बाद गंभीर हालत में आपातकालीन विभाग लाया गया था। उन्हें गंभीर हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।