ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मगही में कहते हैं,“खेला होकतो”..भोजपुरी में कहते हैं,“खेला होखी”, मांझी ने फिर किया बिहार में बड़े खेल का दावा

PATNA: बिहार की सियासत में सीएम नीतीश कुमार को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश एक बार फिर से पाला बदल लेंगे हालांकि जे

मगही में कहते हैं,“खेला होकतो”..भोजपुरी में कहते हैं,“खेला होखी”, मांझी ने फिर किया बिहार में बड़े खेल का दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में सीएम नीतीश कुमार को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश एक बार फिर से पाला बदल लेंगे हालांकि जेडीयू ने ऐसी किसी भी संभवना से इनकार किया है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से दावा किया है कि बिहार में बड़ा खेल होने वाला है।


दरअसल, ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार किसी भी वक्त पाला बदलकर एनडीए में जा सकते हैं। बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि बिहार में बड़ा खेल होने वाला है। पिछले दिनों मांझी ने तख्ता पलट का दावा किया था। अब एक बार फिर जीतन राम मांझी ने इशारों ही इशारों में बिहार मे बड़े खेल की बात कही है।


जीतन राम मांझी ने बांग्ला, मगही और भोजपी में खेला होबे का मतलब समझाया है और कहा है कि बाकी तो सभी लोग समझदार हैं। मांझी ने एक्स पर लिखा, बंगला में कहतें हैं, “खेला होबे” मगही में कहतें हैं, “खेला होकतो” भोजपुरी में कहतें हैं, “खेला होखी” बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं…। मांझी ने इशारों ही इशारों में बिहार में बड़े खेल की संभावना जताई है।