ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार विधानसभा उपचुनाव : मांझी ने 2 की बजाय अब एक सीट पर ठोका दावा, नाथनगर सीट को लेकर तेजस्वी से की बात

PATNA : बिहार विधानसभा की 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में भाव नहीं मिलने से परेशान जीतन राम मांझी ने अपनी दावेदारी कम कर दी है। पहले 2 विधानसभा सीटों पर दावा ठोक

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में भाव नहीं मिलने से परेशान जीतन राम मांझी ने अपनी दावेदारी कम कर दी है। पहले 2 विधानसभा सीटों पर दावा ठोक रहे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अब एक विधानसभा सीट पर अपना दावा पेश किया है। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी ने दो की बजाय अब एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मांझी ने कहा है कि वह नाथनगर सीट पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार देंगे। इसके लिए उन्होंने तेजस्वी यादव से भी फोन पर बातचीत की है। 


2 सीटों के दावे से एक सीट पर पहुंच जाने के फैसले की बाबत मांझी ने कहा है कि वह उप चुनाव में एनडीए गठबंधन की हार चाहते हैं लिहाजा महागठबंधन के सभी घटक दलों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी दावेदारी कम की है। हालांकि मांझी ने यह जरूर कहा है कि अगर उनकी पार्टी को महागठबंधन से नाथनगर विधानसभा सीट नहीं मिली तब भी वह अपना उम्मीदवार उतारेंगे।

टैग्स