ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मांझी ने राहुल गांधी को बताया देशद्रोही, विदेशी धरती पर देश के खिलाफ बयानबाजी करने पर भड़के केंद्रीय मंत्री

PATNA: अपने अमेरिका दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिया था।

मांझी ने राहुल गांधी को बताया देशद्रोही, विदेशी धरती पर देश के खिलाफ बयानबाजी करने पर भड़के केंद्रीय मंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: अपने अमेरिका दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिया था। इसके साथ ही साथ उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी और आरक्षण को खत्म करने की बात कही थी। राहुल गांधी के बयानों पर सत्ताधारी दल हमलावर हैं और राहुल गांधी पर देश को अपमानित करने का आरोप लगा रहे हैं।


बीजेपी और जेडीयू और लोजपा के साथ साथ एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी राहुल गांधी के बयानों की नींदा की है और कहा है कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जानकर देश की चुनी हुई सरकार पर गलतबयानी कर देश को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर भड़के जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी के बयान को एक देशद्रोही का बयान करार दिया है।


गया से हम के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। मांझी ने एक्स पर लिखा, “कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता। राहुल गांधी का बयान एक देशद्रोही का बयान है उनके उपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रही बात आरक्षण की ते नरेंद्र मोदी के रहते किसी राहुल गांधी की हैसियत नहीं कि देश से आरक्षण खत्म कर दे”।


बता दें कि राहुल गांधी ने टेक्सास के डलास स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में वहां के छात्रों से मुलाकात की थी और उनसे संवाद किया था। राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत में कहा था कि भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बहुत कुछ बदल गया है। लोगों ने कहा था कि अब डर नहीं लगता है। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने इतना डर फैलाया लेकिन सबकुछ सेकंड के भीतर गायब हो गया।


राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि इस डर को फैलाने में बीजेपी और पीएम मोदी को कई साल लग गए लेकिन अब वह डर गायब हो गया है। संसद में मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि पीएम मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब इतिहास है। इसके साथ ही साथ उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी के साथ ही साथ आरक्षण को खत्म करने की बात कही थी।