ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

लॉकडाउन में मांझी को बेरोजगारों की चिंता, सीएम नीतीश से पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में आर्थिक परेशानी से जूझ रहे बेरोजगारों को पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की है. मांझ

लॉकडाउन में मांझी को बेरोजगारों की चिंता, सीएम नीतीश से पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में आर्थिक परेशानी से जूझ रहे बेरोजगारों को पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की है. मांझी ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से बिहार के बेरोजगारों को पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की है. 


मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- वित्तीय संकट से जूझ रहे हमारे बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए HAM  ने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो उन्हें 5000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा. मैं माननीय नीतीश कुमार जी से अनुरोध करता हूँ कि सूबे के बेरोज़गार युवक/युवतियों को 5000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दें.


आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था. मांझी ने ट्वीट कर लिखा था, 'कई योजनाओं में केन्द्र के हिस्से का पैसा बिहार को नहीं मिल रहा, जिससे सूबे का विकास प्रभावित हो रहा है. मैं धन्यवाद देता हूं नीतीश कुमार को कि बिना केन्द्रीय मदद के आपने आपदा की इस घड़ी में शिक्षकों का वेतन दिया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति कर रहें हैं.'