ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मांझी की इफ्तार पार्टी में भी तेज–तेजस्वी को न्योता, नीतीश भी कल दावत-ए-इफ्तार में पहुंचेंगे

PATNA : रमजान के महीने में बिहार के अंदर सियासी इफ्तार का सिलसिला जारी है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। वही हिंदुस्तानी आवाम मोर्

मांझी की इफ्तार पार्टी में भी तेज–तेजस्वी को न्योता, नीतीश भी कल दावत-ए-इफ्तार में पहुंचेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA : रमजान के महीने में बिहार के अंदर सियासी इफ्तार का सिलसिला जारी है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। वही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से भी कल दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। जीतन राम मांझी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बीजेपी के प्रमुख नेताओं को भी न्योता भेजा गया है खास बात यह है कि जीतन राम मांझी ने इफ्तार पार्टी में तेज और तेजस्वी को भी बुलावा है।


हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान ने बताया कि इफ्तार पार्टी में एनडीए के सभी नेता शामिल होंगे। दानिश रिजवान के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ-साथ पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, मंत्री अशोक चौधरी समेत राज्य कैबिनेट के कई मंत्री इस इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को भी इफ्तार पार्टी के लिए आमंत्रण भेजा गया है।


आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने एक दिन पहले ही जीतन राम मांझी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मांझी आवास से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। तेजप्रताप के इस दावे के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से सफाई भी आई थी लेकिन अब इफ्तार के बहाने ही सही तेज प्रताप को मांझी आवास पर आने का न्योता दिया गया है। अब देखना यह होगा कि तेजप्रताप इफ्तार पार्टी में पहुंचते हैं या फिर वाकई दूरी बनाकर एक बार फिर मांझी को निशाने पर लेते हैं।