ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मांझी के बाद अब चिराग ने भी ताड़ी को बताया नेचुरल जूस, बैन हटाने की मांग की

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बाद अब एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी ताड़ी बैन हटाने की मांग कर दी है। चिराग ने कहा है कि पासी समाज का एक मात्र साधन ताड़ी बेचना

मांझी के बाद अब चिराग ने भी ताड़ी को बताया नेचुरल जूस, बैन हटाने की मांग की
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बाद अब एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी ताड़ी बैन हटाने की मांग कर दी है। चिराग ने कहा है कि पासी समाज का एक मात्र साधन ताड़ी बेचना ही है। नीतीश कुमार आलीशान बंगले में आराम से रह रहे हैं लेकिन पासी समाज के लोगों के बच्चों का जीवन अंधकार में है। 




चिराग पासवान ने कहा कि पासी समाज के लोग अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर उतरे थे तब उनपर लाठियां चलाई गई और मुकदमे किए गए। उन्होंने कहा है कि हमारे नेता रामविलास पासवान से लेकर अब तक हम लोग ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं। नीतीश कुमार को अपने प्रदेश के लोगों का दर्द दिखाई नहीं देता है। ताड़ी एक नेचुरल जूस है और शराब कैसे बनती है वह नीतीश कुमार के प्रशासन के लोग जानते हैं। नीतीश के अधिकारियों के नेतृत्व में बिहार के हर प्रखंड में हर जिले में शराब बनाने का व्यवसाय चल रहा है। 




चिराग ने कहा कि बिहार में अवैध शराब का धंधा चल रहा है जिससे कई लोगों की मौत भी हो जाती है। नीतीश कुमार केवल पासी समाज के लोगों पर कार्रवाई करते हैं। गरीब परिवार के लोगों पर कार्रवाई होती है और झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। अवैध शराब का व्यापार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है क्योंकि वहां से अवैध पैसा आता है। नीतीश कुमार के नाक के नीचे से शराब की होम डिलीवरी हो रही है लेकिन नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। चिराग ने कहा कि पासी समाज के लोगों पर लाठियां चलाई जाती है क्योंकि वह अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स