ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मांझी जी, जो हुआ था उसे भूल जाइये, आपका हम कितना इज्जत करते हैं: नीतीश के ये बोलते ही पिघल गये पूर्व सीएम

PATNA: करीब दो महीने पहले की बात है. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर बरस पड़े थे. नीतीश ऐसे बरसे थे कि सारी मर्यादायें टूट गयी थीं. सदन में मांझी क

मांझी जी, जो हुआ था उसे भूल जाइये, आपका हम कितना इज्जत करते हैं: नीतीश के ये बोलते ही पिघल गये पूर्व सीएम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: करीब दो महीने पहले की बात है. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर बरस पड़े थे. नीतीश ऐसे बरसे थे कि सारी मर्यादायें टूट गयी थीं. सदन में मांझी के अपमान का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जनसभाओं में करने लगे थे. लेकिन आज जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार मिले और सारे गिले शिकवे दूर हो गये.


सीएम हाउस पहुंचे मांझी

जीतन राम मांझी आज दोपहर अपने बेटे संतोष मांझी को साथ लेकर सीएम आवास पहुंचे. संतोष मांझी ने नयी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. मांझी ने आज सुबह ही सीएम हाउस फोन कर नीतीश कुमार से टाइम मांगा था. तत्काल उन्हें मिलने का टाइम दिया गया और मांझी दोपहर में ही बेटे के साथ सीएम आवास पहुंच गये. 


क्या हुई बात?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मांझी के अपने चेंबर में आते ही नीतीश काफी गर्मजोशी से मिले. दुआ सलाम के बाद नयी पुरानी बातें निकली. सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही विधानसभा में हुई घटना का जिक्र किया. सीएम ने कहा कि मांझी को लेकर राजद के लोगों ने उन्हें काफी गलत फीडबैक दे दिया था. बार-बार राजद के नेता बता रहे थे कि मांझी जी धोखा देने वाले हैं. इसी कारण उन्होंने आपा खो दिया था. 


नीतीश ने मांझी से कहा-पुरानी बातें भूल जाइये. आप तो जानते ही हैं कि हम आपका कितना इज्जत करते हैं. आपको तो हम खुद ले जाकर सीएम की कुर्सी पर बिठाये थे. इसके बाद जीतन राम मांझी भी पुरानी यादों में खो गये. दोनों ने पुरानी बातों को भूल कर नये सिरे से रिश्ते को निभाने की बात कही. नीतीश ने जीतन राम मांझी को कहा कि आपको सरकार के कामकाज को लेकर जो भी सलाह देनी है, वह मुझे बेहिचक बताइयेगा. आपकी हर सलाह का ख्याल किया जायेगा.