ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मांझी बोले RJD को लालू की फिक्र नहीं, पार्टी कार्यालय में नाच-गाना कराना शर्मनाक

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद बीमार हैं. इनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. वही, पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्पूरी जयंती में नृत्य करा रहे हैं. पार्टी के ने

मांझी बोले RJD को लालू की फिक्र नहीं, पार्टी कार्यालय में नाच-गाना कराना शर्मनाक
First Bihar
3 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद बीमार हैं. इनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. वही, पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्पूरी जयंती में नृत्य करा रहे हैं. पार्टी के नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भूल गए की पार्टी सुप्रीमो बीमार हैं. इसपर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए राजद पर तंज कसा है. मांझी ने राजद के कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव को जगह नहीं दिए जाने की बात पर भी सवाल खड़े किये हैं. 


मांझी ने ट्वीट किया है, 'लालू प्रसाद यादव जी का स्वास्थ्य ख़राब हुआ तो उनके बेटे तेज प्रताप यादव को मंच पर जगह तक नहीं दी गई. यह राजद का आंतरिक मामला हो सकता है, पर लालू जी जैसे जन नेता के बीमार होने के बावजूद उनके पार्टी द्वारा इस तरह का नाच/गाने का कार्यक्रम कराना गंदे मानसिकता को दर्शाता है. शर्मनाक' 


आपको बता दें कि राजद के प्रदेश कार्यालय में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. लेकिन मंच पर तेजप्रताप यादव को जगह नहीं दी गई. कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पिता का इलाज कराने को लेकर दिल्ली में हैं. लेकिन उसके बाद भी उनकी कुर्सी पटना में लगी हुई थी. लेकिन तेजप्रताप को जगह नहीं दी गई. तेजस्वी यादव के एक साइड में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और दूसरी साइड में सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की कुर्सी लगी हुई थी.