ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

तेजस्वी यादव बोले-बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की स्क्रीनिंग होनी चाहिये

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे को लेकर लगातार दावे कर रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी यादव ने हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने मंगल

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे को लेकर लगातार दावे कर रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी यादव ने हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने मंगल पांडेय की ओर से जारी किये जा रहे आंकड़ों पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री की ही स्क्रीनिंग होनी चाहिये.


बिहार सरकार के आंकड़ों पर सवाल

तेजस्वी यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा दिये जा रहे आंकड़ो को हास्यास्पद बताया है. दरअसल नीतीश सरकार का दावा है कि कोरोना के मरीजों की पड़ताल के लिए सूबे में बड़े पैमाने पर डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय लगातार डोर टू डोर सर्वे के आंकड़े जारी करते हैं. इन्हीं आंकड़ों पर सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल 6 मई की रात 8 बजकर 13 मिनट पर मंगल पांडेय ने ट्वीट किया कि डोर टू डोर सर्वे का काम तेजी से चल रहा है और राज्य सरकार ने अब तक 9 करोड़ 25 लाख लोगों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली है. अगले दिन यानि 7 मई की दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर मंगल पांडेय ने फिर से डोर टू डोर सर्वे पर आंकडे जारी किया. मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 10 करोड़ 11 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है. मंत्री के ट्वीट के मुताबिक रातो रात सरकार ने 85 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर ली. 

तेजस्वी यादव बोले-बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की स्क्रीनिंग होनी चाहिये

तेजस्वी ने बोला हमला 

डोर टू डोर सर्वे पर मंगल पांडेय के दो ट्वीट को लेकर तेजस्वी यादव ने हमला बोला. तेजस्वी ने ट्वीट किया है “ बिहार के स्वास्थ्यमंत्री 6 मई,रात्रि 8.13 बजे बताते है कि 9.25 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है. फिर 7 मई, दिन 1.15 बजे बताते है कि 10 करोड 11 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है यानि चंद घंटों में 86 लाख लोगों की स्क्रीनिंग. पहले इनका खुद का स्क्रीनिंग कराना चाहिए.”

टैग्स