ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BJP का फरमान, कहा- सभी सांसद, विधायक और नेता मानव श्रृंखला में हो शामिल

PATNA: बीजेपी ने सांसद और विधायकों, नेता और कार्यकर्ताओं के लिए फरमान जारी किया है. कहा है कि सभी 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला में शामिल हो. इसको लेकर सुशील कुमार मोदी

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बीजेपी ने सांसद और विधायकों, नेता और कार्यकर्ताओं के लिए फरमान जारी किया है. कहा है कि सभी 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला में शामिल हो. इसको लेकर सुशील कुमार मोदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने भाजपा की सभी जिला से लेकर मंडल इकाइयों और मंच, मोरचा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि 19 जनवरी को 11.30 से 12 बजे तक आयोजित मानव श्रृंखला में पूरी तत्परता से बड़ी संख्या में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं.

कारोबारियों से की अपील

दोनों नेताओं ने सभी व्यापारियों, दुकानदार, ठेला, रिक्शा और ऑटो चालकों से भी अपील कि है कि अपनी-अपनी दुकानों, ऑटो स्टैंड के सामने खड़ा होकर मानव श्रृंखला का हिस्सा बनें और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग करें.

बिहार की मुहिम बनेगी देश के लिए मिशाल

मोदी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली, बाल विवाह निषेद्य व नशा मुक्ति के अभियान को लेकर आयोजित मानव श्रृंखला का मकसद इससे जन-जन को जोड़ना है. अगले तीन साल में जन-जीवन-हरियाली अभियान पर सरकार 24,500 करोड़ खर्च कर तालाब,पोखर, आहर, पईन आदि का जीर्णोद्धार करेगी. रिमोट सेंसिंग के जरिए अब तक 1 लाख 43,293 तालाब और 3 लाख 13,230 कुंए की पहचान कर उनमें से 80 प्रतिशत का निरीक्षण कर जहां-जहां अतिक्रमण हैं उसे मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा 8 करोड़ से अधिक पौधारोपण कर हरित आवरण में अभिवृद्धि, वर्षा जल का संचयन व भू-जल स्तर को रिचार्ज किया जायेगा. वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन से मुकाबला के लिए बिहार की यह मुहिम देश में मिसाल बनेगी.

पिछले साल का तोड़ दे रिकॉर्ड

मोदी ने कहा कि इसके पूर्व नशा मुक्ति और दहेज प्रथा-बाल विवाह निषेद्य के मुद्दे पर आयोजित मानव श्रृंखला करोड़ों लोगों की सहभागिता से सफल रहा है. इस बार पहले से अधिक संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोग मानव श्रृंखला में शामिल होकर पिछले वर्षों के रिकार्ड को भी तोड़ेंगे. 

टैग्स