ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

महिला विधायक को बोले विधानसभा अध्यक्ष, बहुत देखे होंगे स्पीकर...आपको ज्ञान ही कितना है

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में बीजेपी की एक महिला विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने विधायक को कहा कि आपको ज्ञान ही कितन

महिला विधायक को बोले विधानसभा अध्यक्ष, बहुत देखे होंगे स्पीकर...आपको ज्ञान ही कितना है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में बीजेपी की एक महिला विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने विधायक को कहा कि आपको ज्ञान ही कितना है। दरअसल, बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि मैंने कभी भी आपके जैसा स्पीकर नहीं देखा। इसपर स्पीकर ने कहा कि आपने कई स्पीकर देखे होंगे लेकिन मेरे जैसा स्पीकर नहीं देखा होगा जो संविधान और नियम के साथ सदन चलाये। उन्होंने ये भी कह दिया कि आप चुप रहिये आपको ज्ञान ही कितना है। 



दरअसल, आज सत्र के दौरान बीजेपी का जमकर हंगामा चल रहा है। छपरा में ज़हरीली शराब से अब तक लगभग 55 लोगों की मौत हो गई है, जिसको लेकर बीजेपी सीएम नीतीश के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी हमलावर है। बीजेपी ने सदन स्थगित करने की मांग की, जिसे अध्यक्ष ने अमान्य कर दिया। इसी दौरान बीजेपी की महिला विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि मैंने आपके जैसा स्पीकर नहीं देखा। 



भागीरथी देवी की बात सुनते ही विधानसभा के स्पीकर ने कह दिया कि आपने कई स्पीकर देखे होंगे लेकिन मेरे जैसा स्पीकर नहीं देखा होगा जो संविधान और नियम के साथ सदन चलाये। उन्होंने ये भी कह दिया कि आप चुप रहिये आपको ज्ञान ही कितना है। 

टैग्स