ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है.. छोड़िए न: महागठबंधन में घमासान के सवाल से कन्नी काट गए नीतीश

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र आज से शुभारंभ हो रहा है। मानसून सत्र में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे, जहां वे वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यक्रम

आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है.. छोड़िए न: महागठबंधन में घमासान के सवाल से कन्नी काट गए नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र आज से शुभारंभ हो रहा है। मानसून सत्र में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे, जहां वे वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम के साथ तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम महागठबंधन में मचे घमासान के सवाल से बचते नजर आए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है.. छोड़िए न।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सचिवालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम नीतीश ने कहा कि दो महीने के भीतर पूरे राज्य में चार करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम तो जल्दी चाहते हैं कि 97 प्रतिशत वृज्ञारोपण हो जाए। 


उन्होंने कहा कि राज्य में आबादी से हिसाब से वृक्षारोपण भी होना चाहिए। पहले कहीं पेड़ दिखता था और अब सब जगह दिखता है। अभी और ज्यादा काम हो इसके लिए लगे हुए हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है। इस दौरान जब मीडिया ने महागठबंधन में मचे घमासान पर सीएम से सवाल किया तो वे सवाल से कन्नी काट गए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है.. छोड़िए न। इसके बाद सीएम विधानसभा के लिए रवाना हो गए।