ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

'कुछ भी कर लें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला' महागठबंधन की रैली पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले आगामी महागठबंधन बड़ी रैली आयोजित करने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आगामी तीन मार्च को महागठबंधन की रैली होनी है। रैली की घोषणा होने के बाद इसको ले

'कुछ भी कर लें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला' महागठबंधन की रैली पर बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले आगामी महागठबंधन बड़ी रैली आयोजित करने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आगामी तीन मार्च को महागठबंधन की रैली होनी है। रैली की घोषणा होने के बाद इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। सम्राट चौधरी ने महागठबंधन की रैली को लेकर जोरदार हमला बोला है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सम्राट ने कहा कि ये लोग लुटेरे हैं और बिहार के लुट के पैसे से बिहार भ्रमण पर निकले हैं। एक लुटेरा जो देश को लुटने वाला है वो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और दूसरे लुटेरे बिहार में घूम रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी द्वारा बीजेपी पर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी बात कह रहे हैं तो उन्हें पहले यह भी मानना चाहिए कि 2015 का चुनाव गलत था।


वहीं पटना में हो रहे बीजेपी के कॉन्क्लेव पर सम्राट ने कहा कि मोदी का मतलब है मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया है। जिन्होंने भारत के संस्कृति, गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाया। भारत के गरीबों के सपनों को भी साकार किया। गरीबों के लिए इतना बड़ा प्रोजेक्ट चलाने वाला कोई देश नहीं है।