ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

महागठबंधन के नेताओं के सामने तेजस्वी बोले- मैं ही CM पद का दावेदार, सवाल उठाने वाले नेताओं की जुबान नहीं खुली

PATNA : बिहार में अगले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से सीएम पद की दावेदारी पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस, RLSP और हम पार्टी के नेताओं को आज खुद तेजस्वी यादव ने जवाब दे दिया. मह

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में अगले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से सीएम पद की दावेदारी पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस, RLSP और हम पार्टी के नेताओं को आज खुद तेजस्वी यादव ने जवाब दे दिया. महागठबंधन के नेताओं के जमावडे में तेजस्वी ने कहा कि वे ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. बगल में बैठे कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेताओं के जुबान से कोई शब्द नहीं निकला.


दही-चूड़ा भोज में तेजस्वी के तेवर
दरअसल कांग्रेस ने आज सदाकत आश्रम में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था. इस भोज में कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल से लेकर मदन मोहन झा, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा, हम के जीतन राम मांझी और वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी मौजूद थे. तेजस्वी ने पहले तो इन तमाम नेताओं को घंटों इंतजार करवाया. भोज 11 बजे से शुरू हो गया था. 12 बजे के आस पास कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेता पहुंच चुके थे. भोज में आम लोगों को दही-चूड़ा खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया था. लेकिन नेता किनारे बैठे थे. उन्हें राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव का इंतजार था. तकरीबन डेढ़ घंटे इंतजार कराने के बाद तेजस्वी यादव वहां पहुंचे.

तेजस्वी बोले- मैं ही सीएम पद का दावेदार
कांग्रेस दफ्तर में पहुंचने के बाद तेजस्वी मीडिया से बात करने में लग गये. बगल में शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी, उपेंद्र कुशवाहा तमाम नेता मौजूद थे. मीडिया ने सवाल पूछा कि महागठबंधन की ओर से सीएम पद का दावेदार कौन होगा. तेजस्वी ने कहा उनकी पार्टी ने इस मसले पर अपनी राय रख दी है. जो पार्टी की राय है वो है. अब आगे जो होगा वो देखा जायेगा. यानि तेजस्वी ने बता दिया कि वे ही सीएम पद के दावेदार हैं.

तेजस्वी यादव की दावेदारी पर दो-तीन पहले ही कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सवाल उठाये थे. हम वाले जीतन राम मांझी को भी आपत्ति थी. वहीं उपेंद्र कुशवाहा के मन में सीएम की कुर्सी को लेकर महत्वाकांक्षायें जगजाहिर हैं. लेकिन सदाकत आश्रम में सबके सामने तेजस्वी ने भी कह दिया कि उनकी पार्टी का स्टैंड साफ है. राजद ने साफ साफ कहा है कि जिन्हें तेजस्वी का नेतृत्व मंजूर नहीं वे महागठबंधन से अलग होने को स्वतंत्र हैं. तेजस्वी के इस एलान के बाद अगल-बगल में बैठे कांग्रेस, रोलसपा और हम के नेताओं की जुबान बंद हो गयी.

क्या नीतीश को सीएम बनायेगी भाजपा
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने ये तो एलान कर दिया है कि नीतीश कुमार एनडीए के चेहरा होंगे. लेकिन अमित शाह ने ये नहीं कहा कि नीतीश ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे.  तेजस्वी ने कहा कि मीडिया को कल बिहार आ रहे अमित शाह से पूछना चाहिये कि क्या वे नीतीश कुमार को सीएम पद का दावेदार बना कर चुनाव लड़ेंगे.

टैग्स