ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे पारस ! कांग्रेस नेता को हर दिन कर रहे फ़ोन, लालू -राहुल करेंगे अंतिम फैसला

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की बात महागठबंधन से बन गई है। पशुपति पारस ने कांग्रेस नेताओं से फ़ोन पर बातचीत की है। उसके बाद यह माना जा रहा है कि पारस जल्द ही महाग

महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे पारस ! कांग्रेस नेता को हर दिन कर रहे फ़ोन, लालू -राहुल करेंगे अंतिम फैसला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की बात महागठबंधन से बन गई है। पशुपति पारस ने कांग्रेस नेताओं से फ़ोन पर बातचीत की है। उसके बाद यह माना जा रहा है कि पारस जल्द ही महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। इसको लेकर महागठबंधन के आला नेता को सुचना दे दी गई है। इसके बाद अब बस माकूल समय का इंतजार किया जा रहा है। 


दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के तरफ से सदाकत आश्रम में एक प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान जब उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि - क्या पशुपति पारस महागठबंधन का हिस्स्सा बनेंगे? इसके बाद जवाब देते हुए अखिलेख सिंह ने कहा कि - हमारे पास पारस जी का फ़ोन दो दिन पहले भी आया था और आज भी आया है। हमलोग एक दुसरे के सम्पर्क में हैं। हमने इस मामले की जानकारी पार्टी आलाकमान दो दे दी है। अब इस मामले में अंतिम फैसला उनको ही लेना है। हमलोग हर उस आदमी का स्वागत करेंगे जो कांग्रेस को मजबूत करेगा। 


मालूम हो कि, एनडीए में पशुपति पारस सीटों के बंटवारे का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। जब एनडीए में सीट शेयरिंग हो गई तो देखने को मिला कि उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक सीट भी नहीं दी गई है। जबकि एलजेपी रामविलास यानी चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटें दे दी गई हैं।  इसके बाद जब पशुपति पारस समझ गए कि उन्हें जब एनडीए में अधिक महत्त्व नहीं मिलने वाला है। ऐसे में उन्होंने  मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। 


आपको बताते चलें कि, पशुपति पारस की लड़ाई हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर है। वह शुरू से इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। ऐसे में अगर हाजीपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन में पशुपति पारस को टिकट मिलता है तो चाचा-भतीजा में लड़ाई देखने वाली होगी। चिराग पासवान को एनडीए में पांच सीटें मिली हैं और इन  पांच सीटों में हाजीपुर भी है। खुद चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से लड़ने वाले हैं। ऐसे में अगर पशुपति पारस हाजीपुर से लड़े तो उनके सामने मैदान में चिराग पासवान होंगे।