ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मध्य प्रदेश आकर सरकार चलाने की ट्रेनिंग लें नीतीश: एमपी के गृह मंत्री ने कहा-हमारे यहां रामनवमी जुलूस पर फूल बरसते हैं, आपके यहां पत्थर

PATNA: BJP शासित राज्य मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने राज्य में आने का न्योता दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार कैसे

मध्य प्रदेश आकर सरकार चलाने की ट्रेनिंग लें नीतीश: एमपी के गृह मंत्री ने कहा-हमारे यहां रामनवमी जुलूस पर फूल बरसते हैं, आपके यहां पत्थर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: BJP शासित राज्य मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने राज्य में आने का न्योता दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार कैसे चलायी जाती है ये नीतीश कुमार को मध्य प्रदेश आकर सिखना चाहिये। मध्य प्रदेश में रामनवमी की शोभा यात्रा पर फूल बरसते हैं, पत्थर नहीं। नरोत्तम मिश्रा ने नीतीश कुमार को इफ्तार की नौटंकी बंद करने की भी सलाह दी है।


भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं नीतीश कुमार से कहूंगा कि इफ्तार की नौटंकी उन्हें बंद करना चाहिये। नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में दंगों को प्रश्रय दिया। बिहार को झुलसाने का काम किया। नीतीश कुमार गले लगाकर पीठ में छूरा भोंकने का नाटक करते हैं।


नरोत्तम मिश्रा ने कहा-नीतीश कुमार जी, समरसता क्या होती है, मध्य प्रदेश आइये और सीखिये. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सीखिये. मध्य प्रदेश में रामनवमी की यात्रा पर फूल बरसते हैं, पत्थर नहीं. हमारे यहां आपके जैसे हालात नहीं है कि दंगाइयों को प्रश्रय दें।


बता दें कि बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी के मौके पर हुए दंगों के बाद बीजेपी के नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच इफ्तार पार्टी में गये नीतीश के स्वागत के लिए लाल किले जैसा मंच बनाये जाने के बाद बीजेपी को हमला बोलने का नया मौका मिल गया है। देश भर में बीजेपी नेता नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं, अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने भी बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।