ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

माफी मांगे हैं तो माफ़ कर देना चाहिए .... नीतीश के आपत्तिजनक बयान पर बोली राबड़ी ....गलती से मुहं से निकल गया होगा

PATNA : ऐसा बात मुंह से निकल गया गलती से निकल गया इसके लिए इतना बवाल नहीं मचाना चाहिए माफी मांगे हैं तो माफ कर देना चाहिए। यह बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने

माफी मांगे हैं तो माफ़ कर देना चाहिए  .... नीतीश के आपत्तिजनक बयान पर बोली राबड़ी ....गलती से मुहं से निकल गया होगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  ऐसा बात मुंह से निकल गया गलती से निकल गया इसके लिए इतना बवाल नहीं मचाना चाहिए माफी मांगे हैं तो माफ कर देना चाहिए। यह बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कही है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर सियासी गलियारों में खूब विवाद हुआ। बीजेपी के नेताओं ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीजेपी नेता सीएम की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए उनका इस्तीफा मांगने लगे। नीतीश बुधवार सुबह जब विधानसभा पहुंचे तो सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने बयान को वापस ले लिया और माफी भी मांगी। इसी कड़ी में आज जब इसको लेकर बिहार की पहली महिला सीएम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि - गलती से मुहं से निकल गया होगा, वैसा कुछ वो बोलना नहीं चाहते थे। इसके लिए इतना बवाल नहीं मचाना चाहिए माफी मांगे हैं तो माफ कर देना चाहिए।


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कल के दिए गए विवादित बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि मैंने महिला उत्थान के लिए यह बयान दिया था, मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। यदि किसी को इस बात से ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीते कल नीतीश कुमार ने प्रजनन दर पर चर्चा करते हुए हाथों से कुछ इशारे किए और कहा, "हम चाहते हैं लड़की पढ़ाई करे। जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना... तो उसी में और पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम रहेगा कि ऊ  करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत डालो उसको बाहर कर दो। उसी वजह से संख्या घट रही है।