ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

लोकतंत्र का महापर्व : बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान खत्म, 50 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

PATNA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। बिहार की 5 लोकसभा सीटें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इन सीटों

लोकतंत्र का महापर्व : बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान खत्म, 50 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। बिहार की 5 लोकसभा सीटें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इन सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ था। भीषण गर्मी और लू के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं ने कतार में लगकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बाद 50 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गया।  


भागलपुर और किशनगंज में 12-12 प्रत्याशी, बांका में 10, कटिहार में 9 और पूर्णिया में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। किशनगंज में एनडीए से मुजाहिद आलम और महागठबंधन से मोहम्मद जावेद प्रत्याशी हैं। तो वही कटिहार में एनडीए से दुलालचंद गोस्वामी और महागठबंधन से तारिक अनवर, वही पूर्णिया में एनडीए से सतोष कुशवाहा और महागठबंधन से बीमा भारती एवं निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के बीच त्रिकोणीय टक्कर देखने को मिली। वही भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल और महागठबंधन से अजीत शर्मा जबकि बांका में एनडीए से गिरिधारी यादव और महागठबंधन से जय प्रकाश नारायण यादव का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया है। 


बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। शाम 5 बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर औसत 53.03% वोटिंग हुई। किशनगंज में 56.12%, कटिहार में 55.54%, पूर्णिया में 55.14%, भागलपुर में 47.26% और बांका में 49.5% वोटिंग हुई।


जबकि शाम 3 बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर औसत 44.24 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज में दोपहर तीन बजे तक 45.58 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि कटिहार में तीन बजे तक 46.76 प्रतिशत, पूर्णिया में 3 बजे तक 46.78 फीसदी, भागलपुर में 39.49 फीसदी और बांका लोकसभा सीट के लिए दोपहर तीन बजे तक 42.89 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर दोपहर तीन बजे तक औसत 44.24 फीसदी वोटिंग हुई है।


26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हुआ। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की एक सीट पर वोटिंग हुई।