ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लोकसभा चुनाव के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में दर्ज हुआ FIR

PATNA : कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए यूट्यूबर मनीष कश्यप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर दरपा थाना में दर्ज करवाया गया है। यहां सेक्टर 8 के

लोकसभा चुनाव के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में दर्ज हुआ FIR
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए यूट्यूबर मनीष कश्यप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर दरपा थाना में दर्ज करवाया गया है। यहां सेक्टर 8 के सेक्टर पदाधिकारी सह सीओ सुधीर कुमार यादव के बयान पर दर्ज की गई है। इसमें मनीष कश्यप, दरपा थाना के नरकटिया गांव निवासी प्रकाश साह व 10 अज्ञात को आरोपित किया गया है। 


एफआईआर के अनुसार, सूचना मिली थी कि मनीष नरकटिया बाजार में 19 मार्च को चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी पुलिस बल के साथ नरकटिया बाजार पहुंचे। तभी मनीष दो गाड़ी से 10 लोगों के साथ वहां पहुंचे और नकटिया बाजार निवासी प्रकाश साह के घर के बरामदे में खड़ा होकर लोगों को संबोधित करने लगे। वह अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील भी कर रहे थे। 


वहीं, मनीष की इस सभा से आवागमन भी बाधित हो रहा था। मनीष से सभा के लिए आदेश लेने के संबंध में पूछने पर नहीं दिखाया गया। इसके बाद मनीष ने बैकुंठवा स्थान पर सभा को संबोधित किया। बिना अनुमति चुनावी सभा करने के मामले में मनीष कश्यप, प्रकाश साह व दस अज्ञात साथियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।


आपको बताते चलें कि, कुछ दिन पहले ही यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी मुखिया तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी थी। कश्यप ने कहा था कि, तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि हम 4 लाख नौकरी दी तो मैं पूछना चाहता हूं कि 4 लाख से बिहार का पेट भर जाएगा। हम स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं कि हम उनसे चार गुना ज्यादा रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि वो 20 लाख के स्टांप पर लिखकर दें और मैं भी 40 लाख के स्टांप पर लिखकर देता हूं कि अगले 5 साल में 40 लाख रोजगार दूंगा। मनीष कश्यप ने आगे कहा कि मैं तेजस्वी को खुली चुनौती देता हूं कि वो जिस पद जाएंगे और जितना रोजगार देंगे, उससे मैं चार गुना ज्यादा रोजगार दूंगा।