ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लोकसभा चुनाव से पहले BJP के दिग्गजों का बिहार दौरा, 10 जनवरी को पटना आएंगी स्मृति ईरानी

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश की तमाम छोटी- बड़ी राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जूट गई है। इसी

लोकसभा चुनाव से पहले BJP के दिग्गजों का बिहार दौरा, 10 जनवरी को पटना आएंगी स्मृति ईरानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश की तमाम छोटी- बड़ी राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जूट गई है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के बड़े चेहरे का बिहार दौरा होने जा रहा है। ऐसे में अब जो जानकारी निकल कर सामने आयी है। उसके मुताबिक केंद्र सरकार की मंत्री और रायबरेली सांसद स्मृति ईरानी 10 जनवरी को पहुंचेंगी। 


दरअसल, पटना में भजपा के मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम तय किया गया है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी शामिल होगा। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से इसलिए करवाया जाता है ताकि पार्टी के नेता तय तय करें की चुनाव से पहले उन्हें मीडिया के सामने अपनी कौन ही बातों को रखना है और कैसे मीडिया से अपना रिश्ता मजबूत कर लोकहित की बातों को पहुँचाया जा सकता है। पार्टी के नेता को मीडिया से कैसे रूबरू होना है। इन तमाम चीज़ों की बारीकियों से जानकारी दी जाती है।  


इसके साथ ही  केंद्र सरकार की योजनाओं को कैसे प्रभावशाली तरीके से लोगों के बीच पेश करना है और भाजपा से कैसे आम लोगों को जोड़ना है इसे लेकर इस कार्यशाला में अहम सुझाव दिया जाता है। ऐसे में भाजपा नेताओ के साथ स्मृति ईरानी इन तमाम मुद्दों पर बातचीत कर कुछ अहम सुझाव दे सकती हैं। ऐसे में इनका यह कार्यक्रम काफी अहम बताया जा रहा है। 


वहीं , भाजपा सूत्रों के अनुसार इसीमहीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एक छोटी की सभा भी करेंगे। यह सभा बेतिया के रमना मैदान में होगा। इसके आलावा वो अगले महीने तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के लिए बेगूसराय, बेतिया और औरंगाबाद में जनसभा करने की योजना बिहार भाजपा ने बनाई है। इसी क्रम में पीएम 13 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं।  इस दौरान सुगौली में इंडियन आयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। 


उधर, वहीं अमित शाह भी तीन जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। अमित शाह जनवरी और फरवरी के महीनों में सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में रैली कर सकते हैं। वहीं जेपी नड्डा भी इस दौरान बिहार में तीन से चार जगहों पर सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसमें सीमांचल के जिलों और पूर्वी बिहार के जिलों में जेपी नड्डा की जनसभा हो सकती है। इन सबके बीच अब स्मृति ईरानी के आने की खबर भी लोकसभा के चुनावी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।