ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, ममता-शरद को बड़ा झटका, चिराग की पार्टी को नागालैंड में राज्य पार्टी का दर्जा

DESK: कर्नाटक और लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, शरद पवार की पार्टी एनसीपी एवं सीपीआई को बड़ा झटका दिया है। निर्वाचन आयोग ने तीन राष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, ममता-शरद को बड़ा झटका, चिराग की पार्टी को नागालैंड में राज्य पार्टी का दर्जा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कर्नाटक और लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, शरद पवार की पार्टी एनसीपी एवं सीपीआई को बड़ा झटका दिया है। निर्वाचन आयोग ने तीन राष्ट्रीय पार्टी से दर्जा वापस ले लिया है। वही दो क्षेत्रीय दल भारत राष्ट्र समिति (BRS)और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से भी दर्जा वापस लिया गया है। 


जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। चुनाव आयोग की तरफ से यह जानकारी दी गयी है। भारत निर्वाचन आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली है। BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया है।


बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। पांच साल के बजाए 10 साल में इसकी समीक्षा किए जाने का प्रावधान किया था। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा उसी दल को मिलेगा जो चार से ज्यादा राज्यों में 6 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करे और लोकसभा में कम से कम चार सांसदों हो। अभी भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, एनपीपी को देश में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। अब आम आदमी पार्टी भी इसमें शामिल हो गयी है। 


टैग्स