ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद CM नीतीश ने 29 जून को दिल्ली में बुलाई बड़ी बैठक, कई मुद्दों पर होगा गहन मंथन

PATNA : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है। लेकिन, इस बार की सरकार में भाजपा अकेले बहुमत लाने से काफी पीछे रह गई है। लिहाजा उस

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद CM नीतीश ने 29 जून को दिल्ली में बुलाई बड़ी बैठक, कई मुद्दों पर होगा गहन मंथन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है। लेकिन, इस बार की सरकार में भाजपा अकेले बहुमत लाने से काफी पीछे रह गई है। लिहाजा उसे अपने सहयोगियों पर निर्भर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ भाजपा के सहयोगियों की ताकत बढ़ी है, लिहाजा अब वह अपने संगठन को मजबूती देखने के लिए बैठकों का दौर शुरू करने जा रही है। 


दरअसल, जेडीयू के तरफ से आगामी 29 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बनें राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह और राज्यमंत्री बनें रामनाथ ठाकुर भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस मीटिंग की अध्यक्षता खुद पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार करेंगे। 


बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जो काफी अहम मानी जा रही है। इस दौरान चुनाव परिणाम पर मंथन, आगामी विधानसभा चुनाव समेत कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। जदयू कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास कर सकती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने और एनडीए में मजबूत घटक दल के रूप में सामने आने के बाद जदयू बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकता है।


उधर, लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने 16 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। एनडीए में जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव मैदान में थी जिसमें 12 सीटों पर पार्टी को बहुमत हासिल हुआ है। गठबंधन के अंदर यह एक मजबूत सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है और इनको जीतन राम मांझी की पार्टी हम का भी समर्थन हासिल हो रहा है।