ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण का चुनावी शोर थमा, 25 मई को बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग; 6th phase में दांव पर कई दिग्गजों की साख

PATNA: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार गुरुवार को शाम थम गया। छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर आगामी 25 मई को वोटिंग होनी है। सभी 8 सीटों पर अपनी जीत को सुनिश्चत करने के लिए एनडी

लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण का चुनावी शोर थमा, 25 मई को बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग; 6th phase में दांव पर कई दिग्गजों की साख
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार गुरुवार को शाम थम गया। छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर आगामी 25 मई को वोटिंग होनी है। सभी 8 सीटों पर अपनी जीत को सुनिश्चत करने के लिए एनडीए और इंडी गठबंधन के अलावे निर्दलीय ताल ठोक रहे उम्मीदवारों ने अपना पूरा जोर लगा दिया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवार सघन जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।


छठे चरण के चुनाव में बिहार की कुल 8 सीटों बाल्मिकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है। पूर्वी चंपारण से बीजेपी के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह,पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।


25 मई को बिहार की 8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 86 में 78 पुरुष और 8 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बाल्मिकीनगर संसदीय सीट पर एनडीए से जेडीयू के सुनील कुशवाहा और महागठबंधन से आरजेडी के दीपक यादव के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं पश्चिम चंपारण में बीजेपी के मौजूदा सांसद और एनडीए उम्मीदवार संजय जायसवाल और कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी के बीच टक्कर है।


पूर्वी चंपारण में बीजेपी के सांसद और एनडीए के साझा उम्मीदवार संजय जायसवाल और सहनी की पार्टी वीआईपी के राजेश कुशवाहा, शिवहर में जेडीयू से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और आरजेडी की रितु जायसवाल, वैशाली में चिराग की पार्टी लोजपा(R) से एनडीए उम्मीदवार वीणा देवी और आरजेडी से बाहुबली मुन्ना शुक्ला के बीच सीधी लड़ाई है।


उधर, गोपालगंज लोकसभा सीट पर जेडीयू के आलोक सुमन और वीआईपी के चंचल पासवान आमने-सामने हैं। वहीं सीवान में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। सीवान से जेडीयू की विजय लक्ष्मी कुशवाहा, आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी और निर्दलीय चुनाव लड़ रही शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शराब के बीच कांटे की टक्कर है जबकि महाराजगंज में बीजेपी उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश कुमार सिंह का सीधा मुकाबला है।