ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 8 सीटों पर छठे चरण में 55.45 % वोटिंग, 2019 की तुलना 2024 में 3 फीसद कम मतदान

PATNA: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। बिहार की वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय स

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 8 सीटों पर छठे चरण में 55.45 % वोटिंग, 2019 की तुलना 2024 में 3 फीसद कम मतदान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। बिहार की वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय सीट के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर 55.45 फीसदी वोटिंग हुई।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बाल्मिकीनगर में 58.25 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि पश्चिम चंपारण में 59.75 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 57.30 फीसदी, शिवहर में 56.30 फीसदी, वैशाली सीट पर 58.50 फीसदी, गोपालगंज में 50.70 प्रतिशत, सीवान में 52.50 फीसदी और महाराजगंज में 51.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर कुल 55.45 फीसदी वोटिंग हुई। 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना 2024 में 3 प्रतिशत कम वोटिंग हुई।

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 8 सीटों पर छठे चरण में 55.45 % वोटिंग, 2019 की तुलना 2024 में 3 फीसद कम मतदान


बिहार में आज छठे चरण का मतदान संपन्न हो गया। 8 सीटों पर कई दिग्गजों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। पूर्वी चंपारण से बीजेपी के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। 8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता ने ईवीएम के माध्यम से ले लिया है। 04 जून को पता चल जाएगा कि किसे जनता का आशीर्वाद मिलेगा। 



बता दें कि छठे चरण में कुल 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली की सभी सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, पश्चिम बंगाल कीआठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान संपन्न हो गया। उम्मीदवारों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। 

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 8 सीटों पर छठे चरण में 55.45 % वोटिंग, 2019 की तुलना 2024 में 3 फीसद कम मतदान


लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 8 सीटों पर छठे चरण में 55.45 % वोटिंग, 2019 की तुलना 2024 में 3 फीसद कम मतदान

टैग्स