ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लोकसभा चुनाव 2024 : हर फेज में दो-दो बार बिहार आयेंगे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ का भी होगा दौरा

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में दोपहर एक बजे के करीब प्रधानमंत्री का भाषण होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 : हर फेज में दो-दो बार बिहार आयेंगे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ का भी होगा दौरा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में दोपहर एक बजे के करीब प्रधानमंत्री का भाषण होगा। प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेता मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री बिहार के सभी सातों चरणों के चुनाव में कम से कम 13 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 


प्रधानमंत्री की दूसरी चुनावीसभा सात अप्रैल को नवादा लोकसभा क्षेत्र में होगी। नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर एनडीए के उम्मीदवार हैं। यहां भी पहले चरण में ही चुनाव होना है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की तीसरी सभा गया और भागलपुर में आगामी 16 अप्रैल को होगी। पहले चरण में 17 अप्रैल की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा। पहले चरण की औरंगाबाद लोकसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव के प्रचार में छह अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आयेंगे। औरंगाबाद में उनकी सभा आयोजित की गयी है।


वहीं, पहले चरण की चार सीटें गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई है। दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में आगामी 26 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरे चरण में सात मई को झंझारपुर, सुपौल, अरिरया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान कराये जायेंगे। चौथे चरण में 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, और मुंगेर में मतदान होगा।


पांचवें चरण में 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में वोट डाले जायेंगे। जबकि छठे चरण में 25 मई को वाल्मीकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज तथा सातवें और अंतिम चरण में नालंदा, पटनासाहेब, पाटलिपुत्र, आरा, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में आगामी पहली जून को मतदान होगा।