ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लोजपा रामविलास ने बिहार सरकार की रिपोर्ट को नकारा, चिराग ने की मांग..दोबारा हो जातीय गणना

PATNA: बिहार सरकार की ओर से प्रदेश में जातीय गणना कराई गयी थी जिसकी रिपोर्ट अब जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर जातीय ग

लोजपा रामविलास ने बिहार सरकार की रिपोर्ट को नकारा, चिराग ने की मांग..दोबारा हो जातीय गणना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार की ओर से प्रदेश में जातीय गणना कराई गयी थी जिसकी रिपोर्ट अब जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर जातीय गणना की रिपोर्ट प्रकाशित की गयी। जिसे लेकर अब सवाल उठने लगा है। विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसे हड़बड़ी में किया गया गड़बड़ रिपोर्ट बताया है तो वही लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने इसे राजनीतिक लाभ उठाने का आंकड़ा बताया। 


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार ने जो जातीय गणना कराया और जिस तरह से आंकड़े सार्वजनिक किये गये हैं ये बिहार सरकार की राजनैतिक महत्वकांक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसमें जिस तरीके से जाति विशेष की आंकड़ो को बढ़ाकर दिखाया गया है और बिहार के ऐसे ही कई अन्य छोटी जातियां है जिनके आंकड़ों को कम दिखाकर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया गया है। 


चिराग ने कहा कि पासवान जाति की आबादी को कम दिखाने का प्रयास किया गया है और ऐसा राजनीतिक लाभ लेने की दृष्टि से किया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बिहार सरकार की इस जातीय गणना को नकारती है और इसे दोबारा कराने की मांग करती है। चिराग ने कहा कि इसमें पारदर्शिता नहीं बरती गयी है। ना तो राजनीतिक कार्यकर्ताओं से इस संबंध में पूछा गया है और ना ही आम बिहारी से ही सवाल पूछे गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चल रही महागठबंधन की सरकार ने राजनीतिक लाभ उठाने के लिए ऐसा किया है। हम चाहते हैं कि जनता के समक्ष सही जानकारी हो। ऐसा तभी होगा जब जातीय गणना के आंकड़े सही हो। अभी जो रिपोर्ट सरकार ने पेश किया है वो गलत है इसलिए फिर से जातीय गणना बिहार में करायी जाए।